Sunday, May 25, 2014

Sanskrit Kavya 'Hasitasya Vayasya' (Haiku-Sijo-Tanka Anthology):‘हासितास्या वयस्या’: Dr.Harekrishna Meher

डॉ. हरेकृष्ण-मेहेर-प्रणीत संस्कृत काव्य 
‘हासितास्या वयस्या’
(हाइकु-सिजो-तान्का कविताओं की सङ्कलना)
*  
‘Hāsitāsyā Vayasyā’ :
Sanskrit Kāvya By : Dr.Harekrishna Meher 
(Anthology of Haiku-Sijo-Tanka Poems)
= = = = = =  

‘हासितास्या वयस्या’ : काव्य का यह अभिनव नामकरण अत्यन्त रोचक भाव से किया गया है 
और यह कवि-प्रतिभा का एक सुपरिचायक तत्त्व है ।
‘हाइकु’ शब्द का  प्रथम वर्ण ‘हा’,
‘सिजो’ शब्द का  प्रथम वर्ण ‘सि’
एवं ‘तान्का’ शब्द का  प्रथम वर्ण ‘ता’.  

इन तीनों को मिलाकर ‘हासिता’ शब्द बनाया है कवि ने ।
यह ‘हासिता’ शब्द संक्षेप में इन तीनों छन्दों का सूचक है । 
‘वयस्या’ शब्द का अर्थ है ‘सखी’ या ‘सहेली’ । इसका तात्पर्य है कविता-रूपिणी सखी ।  
संस्कृत में ‘आस्य’ शब्द का अर्थ है ‘मुख’ ।
‘हासितास्या’ शब्द के दो अर्थ किये जा सकते हैं श्लेष-माध्यम से ।
 (१) प्रथम मुख्य अर्थ इसप्रकार है :
‘हासिता’ (= हासिता:) आस्ये यस्याः सा, हासितास्या ।
जिसके मुख में ‘हासिता’ है, अर्थात् हाइकु, सिजो और तान्का छन्दों का उच्चारण है, 
ऐसी ‘वयस्या’ सखी कविता ।
इसप्रकार बहुब्रीहि समास में यह अर्थ व्यञ्जित होता है ।
(२) अन्य अर्थ है इसप्रकार :
‘हासितम्’ (अर्थात् ‘हास-युक्तम्’) आस्यं (मुखं) यस्याः सा, हासितास्या । 
जिसका मुख हास से अर्थात् मुस्कान से युक्त है, ऐसी ‘वयस्या’, सखी कविता ।  
 कविता-सखी का मुख मुस्कानभरा है और उस मुख में हाइकु-सिजो-तान्का छन्दों का 
परिप्रकाश भी है । इन दो प्रकार  अर्थों को व्यक्त करता है कवि-प्रणीत इस काव्य का 
अभिनव नामकरण ‘हासितास्या वयस्या’ ।  
* * *
आधुनिक संस्कृत साहित्य में अनेक पारम्परिक एवं नव्य संस्कृत छन्दों के साथ 
कुछ विदेशी साहित्य के काव्य-छन्दों का प्रयोग भी प्रचलित हुआ है । 
इनमें जापानी छन्द हैं ’हाइकु’, ‘तान्का’ एवं कोरिया-देशीय छन्द है ‘सिजो’ । 
ये काव्य-साहित्य के लघु और सार-गर्भक छन्द हैं । इसलिये भारतीय साहित्य में भी 
इन छन्दों का प्रयोग होने लगा है ।  

सामान्यतः इन छन्दों के स्वरूप इसप्रकार हैं ।    
‘हाइकु’ छन्द में तीन अंश होते हैं : (५-७-५ वर्ण) । 
‘सिजो’ छन्द में छह अंश होते हैं : (८-७-८-७-८-७ वर्ण) । 
‘तान्का’ छन्द में पाँच अंश होते हैं : (५-७-५-७-७ वर्ण) । 
= = = = = = = = = = 


Some Extracts are presented here. 

कुछ पङ्क्तियाँ  :
= = = = = = = = = = 

‘Haiku’ Poems :
*
‘Sijo’ Poems : 
*
‘Tanka’ Poems : 

Blog-Link : हासितास्या वयस्या * 
Haiku-Sijo-Tanka Anthology : 
http://hkmeher.blogspot.com/2014/05/sanskrit-kavya-haiku-sijo-tanka-poems.html 

===== 


Related Links : 

कवे: हरेकृष्णमेहेरस्य संस्कृत-रचनासु हाइकु-सिजो-तान्का-कविता: *
शोधलेख :  डॉ.सस्मिता साहु 
* Kaveh Harekrishna-Meherasya Samskrita-Rachanasu Haiku-Sijo-Tanka-Kavitah *
(Haiku-Sijo-Tanka Poems in Sanskrit Writings of Poet Harekrishna Meher)
Research Article by Dr. Sasmita Sahu.
----

Published in "Prachi Prajna" (प्राची प्रज्ञा, ISSN: 2348-8417, A Peer Reviewed Refereed E-Journal in Sanskrit), Vol-VI / June 2018.
*

Above-mentioned Article हाइकु-सिजो-तान्का-कविता: * Link :
https://docs.google.com/document/d/0B-ToPRKbb6tuSzBqSUc0NU1Jb2c/edit?usp=drivesdk&ouid=116639653371409991457&resourcekey=0-Dz-G8X_kXbjtR1BXKupVhA&rtpof=true&sd=true
====

Archives :
List of Various Sanskrit Articles Published in 'Prachi Prajna' Journal: Link and PDF : 
https://sites.google.com/site/praachiprajnaa/sastramanjusa
===== 

कवे: हरेकृष्णमेहेरस्य संस्कृत-रचनासु हाइकु-सिजो-तान्का-कविता: * Scanned Pages of  Article from PDF : Facebook Post : 2026 : 
https://www.facebook.com/share/p/1GCyKuQvuV/
===
Blog-Link : हासितास्या वयस्या * 
Haiku-Sijo-Tanka Anthology : 
http://hkmeher.blogspot.com/2014/05/sanskrit-kavya-haiku-sijo-tanka-poems.html
===

Related Reference : 

Research Articles by Dr Sasmita Sahu : On Sanskrit Kavyas of Poet Harekrishna Meher :
Link : 
http://hkmeher.blogspot.com/2026/07/research-articles-by-dr-sasmita-sahu-on.html

***

* Research Thesis and Articles written on Sanskrit Kavyas of Harekrishna Meher :    https://hkmeher.blogspot.com/2024/10/research-woks-done-on-sanskrit-kavyas.html

*****